इराक़ के नैनवा प्रांत में आईएसआईएल ने युद्ध के मैदान से भागे अपने ही 15 साथियों को बच्चों के हाथों गोलियों से भुनवा दिया।
अलआलम टीवी चैनेल के अनुसार इराक़ के कुर्दिस्तान की डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रवक्ता सईद ममूज़ीनी ने बताया है कि तकफ़ीरी आतंकवादी आईएसआईएल ने अपने साथी आतंकियों को नैनवा के मरुस्थल मौत के घाट उतार दिया। ममूज़ीनी ने सुमर्रिया न्यूज़ से बात करते हुए कहा कि मारे गए आतंकवादियों पर सिंजार में युद्ध के समय मोर्चा छोड़कर भागने का आरोप था। कुर्दिस्तान की डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रवक्ता बताया कि यह कार्यवाही आईएसआईएल ने अपने आतंकी साथियों के सामने अंजाम दी ताकि उनके अंदर भी भय पैदा किया जा सके। ममूज़ीनी ने इस घटना के बारे में बताते हुए कहा कि मारे गए 15 आतंकियों पर आईएसआईएल ने उन छोटे-छोटे बच्चों से गोली चलवाई जिनको यह आतंकवादी गुट आतंकवाद का पशिक्षण दे रहा है। आईएसआईएल का कहना है कि यह हत्याएं उन बच्चों से प्रशिक्षण के रूप में करवाई गई हैं।
कुर्दिस्तान की डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रवक्ता ने बताया कि तकफ़ीरी आतंकवादी गुट आईएसआईएल ने मूसिल में छोटे-छोटे बच्चों को हथियार चलाने और आत्मघाती हमलों का पशिक्षण देने के लिए एक विषेश छावनी बनाई है।